सड़क पर न हो बकरीद की नमाज, सीएम योगी ने सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी को लेकर भी चेताया
लखनऊ, मई 25 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कानून-व्यवस्था व प्रशासनिक समीक्षा बैठक में बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक और परंपरागत स्थलों पर ही नमाज का आयोजन कराए जाने के कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जन शिकायतों के समाधान के लिए हर विकास खंड स्तर पर साप्ताहिक चौपाल लगाए जाने का निर्णय किया है। इन चौपालों में राजस्व वाद, घरेलू हिंसा, अवैध वसूली तथा स्थानीय स्तर पर दर्ज न होने वाली पुलिस शिकायतों का तत्काल समाधान होगा। चौपाल के माध्यम से सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा भी जाएगा। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को कई कड़े निर्देश दिए। कहा कि शासन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.