हल्द्वानी, मई 25 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बकरीद से पहले नमाजियों को बड़ा संदेश दिया। कहा कि नमाज पढ़ने की मनाही नहीं है, लेकिन तय स्थल पर ही नमाज पढ़ी जानी चाहिए। उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। खुले में नमाज पढ़ने से किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। राज्य में सभी संप्रदाय के लोग भाईचारे से रहते हैं। सीएम धामी ने ये बातें हल्द्वानी सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में चारधाम यात्रा चल रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नमाज को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि नमाज से किसी को परेशानी न हो। चिह्नित स्थल पर ही नमाज पढ़कर इस स्थिति से बचा जा सकता...