आगरा, मार्च 30 -- स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान में नगर निगम प्रशासन ने नियमों की अनदेखी करने वाले भवन स्वामी पर कड़ी कार्रवाई की। ईंट मंडी और बोदला चौराहे के बीच सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर आवागमन बाधित करने के मामले में निगम ने रेत और बजरी जब्त कर ली। नगर निगम की टीम ने अभियान के दौरान निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूरों को सड़क पर पड़ी रेत और बजरी तुरंत हटाकर परिसर के अंदर रखने की सख्त चेतावनी दी थी। इसके बावजूद दोपहर बाद तक सामग्री सड़क पर ही पड़ी रही, जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।चेतावनी की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए निगम अधिकारियों ने मौके पर कार्रवाई की। बुलडोजर की मदद से सड़क पर फैली रेत और बजरी उठवाकर नगर निगम के स्टोर में जमा करा दी गई। इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया और आसपास निर्माण कार्य कर...