मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता वार्ड 16 के अंतर्गत मारवाड़ी हाईस्कूल के पास नाले को छोड़ सड़क पर नाला निर्माण हो रहा है। वार्ड पार्षद केपी पप्पू के जरिए इसकी शिकायत मिलने पर शुक्रवार को नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बुडको के अधिकारियों को फोन लगाया। पता चला कि कि एसटीपी का नाला बन रहा है। आउटर नाला होने के चलते अलग से निर्माण हो रहा है। संतोषजनक जबाव नहीं मिलने पर नगर आयुक्त ने विस्तृत जानकारी व प्रोजेक्ट से जुड़े कागजात के साथ अधिकारियों को तलब किया है।दरअसल अमृत योजना से बुडको सिकंदरपुर से रोहुआ तक करीब साढ़े सात किमी लंबे नाले का निर्माण करा रहा है। इसी नाले के जरिए शहर का पानी रोहुआ में बन रहे एसटीपी तक पहुंचेगा। वार्ड पार्षद केपी पप्पू के मुताबिक सड़क किनारे पहले से नाला बना है। उसी नाले क...