गाजीपुर, जून 15 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के नायकडीह बाजार स्थित मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज ग्रामीणों और व्यापारियों ने सोमवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। सपा के वरिष्ठ नेता रामवृक्ष यादव और समाजसेवी गुड्डू जायसवाल के नेतृत्व में लोगों ने पानी और कीचड़ से भरी सड़क पर धान की रोपाई कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एनएच-124डी की निर्माणदायी संस्था गंगासागर कंस्ट्रक्शन द्वारा भारी वाहनों से निर्माण सामग्री की ढुलाई के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के चलते आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा बाजार के दुकानदारों के व्यवसाय पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- सड़क पर लगे पानी में धान की रोपाई कर ग्रामीणों ने जताया विरोध विरोध प्रदर्शन के दौरान कंपनी के एक कर्मचारी ने मौ...