बिहारशरीफ, अगस्त 29 -- सड़क पर धनरोपनी का मामला, सांसद ने लिया संज्ञान शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड के भदेली गांव में जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों द्वारा कुछ दिन पहले मुख्य सड़क पर धरोपनी (धान रोपनी) कर विरोध जताया गया था। इस मामले पर क्षेत्रीय सांसद विवेक ठाकुर ने त्वरित संज्ञान लिया है। सांसद ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए सूबे के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेश को पत्र लिखा है, जिसमें भदेली और खखड़ा गांव में जल्द से जल्द नाला निर्माण कराने का आग्रह किया गया है। शेखपुरा पश्चिम के जिला परिषद प्रतिनिधि चंदन सिंह ने बताया कि सांसद की इस त्वरित कार्रवाई से जलभराव से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। यह भी पढ़ें- Ara News: सड़क पर धान की रोपनी कर ग्रामीणों ने जताया विरोध (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...