हल्द्वानी, जून 12 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। शहर में सेप्टिक टैंकों की सफाई के लिए करीब दो दर्जन सक्शन टैंकर बिना पंजीकरण के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जबकि नगर निगम के रिकॉर्ड में अब तक केवल छह टैंकरों का ही पंजीकरण है। ऐसे में अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था के लिए की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। नगर निगम के अधिकांश वार्डों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सीवर लाइन नहीं होने से घरों में सेप्टिक टैंक बनाए गए हैं। इनके भरने पर सेप्टिक सक्शन टैंकरों का उपयोग किया जाता है। सूत्रों के अनुसार, हल्द्वानी में दो दर्जन से ज्यादा टैंकरों का संचालन हो रहा है। निगम प्रबंधन भी दबी जुबान में इस बात मान रहा है। पूर्व में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के पास सीवेज युक्त गंदगी का अवैध रूप से निस्तारण करने के मामले भी पकड़े जा चुके हैं, इसके बाद भी नि...