पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पूरनपुर। सड़क पर फड़ और दुकाने लगाने से राहगीरों का आवागमन बाधित होता है। विरोध पर यह फड़ दुकानदार लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। पास के दुकानदारों ने नगर पालिका ईओ से शिकायत कर दुकानें हटवाने की मांग की है। श्री रामलीला मेला मैदान के चारों ओर बाउंड्री वॉल है। पश्चिम की और बाउंड्री वॉल के पास मोहल्ला चौक में बनी सड़क पर कई लोग फड़ और दुकाने लगाते हैं। सड़क पर अतिक्रमण होने से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को आने-जाने में परेशानी होती है। इसको लेकर दुकानदार और ग्राहकों में कई बार झगड़ा भी हो चुका है। आसपास के दुकानदारों ने भी सड़क पर फड़ दुकान लगाने का विरोध किया तो विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। आसपास के दुकानदारों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर सड़क पर लगी दुकानें हटाने की मांग की है। पत्र पर अब्दुल कादि...