कटिहार, दिसम्बर 13 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। शुक्रवार की अहले सुबह पूरे कटिहार और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। हालात ऐसे रहे कि दृश्यता 5 मीटर से आगे भी नहीं दिख रही थी, जिससे एनएच और स्टेट हाईवे पर वाहनों को दिन के उजाले में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। भीषण ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। स्कूली बच्चों, किसानों और मजदूरों की परेशानियां बढ़ गई हैं। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहने के बावजूद पछुआ हवा की तेज़ी ने कनकनी बढ़ा दी। शहर में शाम ढलते ही सन्नाटा गहराने लगा। मौसम विभाग ने अगले 48-72 घंटों में तापमान में तेजी से गिरावट और शीतलहर चलने की पीली चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों के अनुसार रात का तापमान 8 डिग्री से नीचे जा सकता है, जिससे कोहरा और बढ़ेगा। बाजार में गर्म कपड़ों की रौनक ठंड म...