रिषिकेष, जून 30 -- नगर क्षेत्र की सड़कों पर स्लो ट्रैफिक और जाम की समस्या से राहत के लिए नगर निगम प्रशासन सख्त हो गया है। नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने परिवहन यूनियन और सवारी वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्किंग की सलाह दी। दुकान के बाहर नाली से आगे सामान रखने पर भी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने दो टूक कहा कि इस तरह की अव्यवस्था मिलने पर संबंधित के खिलाफ न सिर्फ जुर्माने की कार्रवाई होगी, बल्कि उसका सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। दो दिन बाद नगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अभियान शुरू करने का फैसला भी लिया गया है। यह भी पढ़ें- सड़क पर दिखा सामान, तो होगा जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...