फतेहपुर, मार्च 2 -- फतेहपुर। होली पर मौहाल बिगाड़ने वाले हुड़दंगियों से निपटने के लिये पुलिस ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। तय हुआ है कि दो दिन रंग वाली होली मनाए जाने के चलते तीन और चार मार्च को पुलिस मुस्तैद रहेगी। सड़क रोक कर डीजे पर नाच गाना नहीं होगा। यातायात नहीं रोका जाएगा। किसी भी मार्ग पर वाहनों से गुजरने वाले लोगों के साथ अभद्रता नहीं होनी चाहिए। मिश्रित आबादी क्षेत्र में एलआईयू को सक्रिय किया गया है। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उन स्थानों को चिह्नित करें जहां पूर्व में झगड़े हुए हैं। लोगों को पाबंद किया जाए। यदि किसी ने सड़क पर डीजे बजा कर हुडदंग की तो पुलिस ऐसे लोगों की होली थाने में मनवाएगी। एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि होली पर खून खराबा न हो। सड़क हादसों में किसी की जान नहीं जाए। रफ्तार पर अंकुश लगाने क...