मुख्य संवाददाता, फरवरी 26 -- होली पर सड़क हादसों और झगड़ों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अभी से सक्रिय हो गई है। तय हुआ है कि होली पर दो दिन सिटी जोन में सेक्टर स्कीम लागू रहेगी। सड़क रोककर म्यूजिक सिस्टम लगाकर नाचगाना नहीं होगा। यातायात नहीं रोका जाएगा। किसी भी मार्ग पर वाहनों से गुजरने वाले लोगों के साथ अभद्रता नहीं होनी चाहिए। मिश्रित आबादी क्षेत्र में एलआईयू को सक्रिय किया गया है। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उन स्थानों को चिह्नित करें जहां पूर्व में झगड़े हुए हैं। लोगों को पाबंद किया जाए। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि होली पर खून खराबा न हो। सड़क हादसों में किसी की जान नहीं जाए। रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए जगह-जगह पुलिस चेकिंग बैरियर लगाएगी, ताकि नशे में वाहन दौड़ाने वालों को रोका जा सके। दोपहिया वाहन पर तीन और चार य...