लखीमपुरखीरी, मई 3 -- किसानों के लिए जरूरी यूरिया खाद की किल्लत के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सहकारी गन्ना विकास समिति गोला की बताई जा रही यूरिया खाद को ट्रक से बीच रास्ते में ही उतारकर बेचे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। किसान यूनियन ने इस मामले में एसडीएम को पत्र लिखा है। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने ज्ञापन में कहा कि रेलवे स्टेशन गोला गोकर्णनाथ से ट्रांसपोर्टर द्वारा खाद गोदाम ममरी ले जाई जा रही यूरिया खाद को ट्रक चालक ने नगर से करीब दो किलोमीटर दूर गांव कंजा के पास सड़क किनारे ही उतारकर बेचना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- किसानों की पर्याप्त खाद, यूरिया और डीएपी दिलाने की मांग हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान न तो किसी प्रकार का अंगूठा सत्यापन किया गया, न ही आधार या खतौनी की जांच हुई और न ही मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी...