बहराइच, मई 11 -- तेजवापुर। बहराइच-सीतापुर मार्ग पर चेतरा स्थित पारसनाथ विद्यालय के पास सड़क किनारे लगे पेड़ सड़क पर झुक गए हैं। इससे वाहन चालकों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। भारी वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही है। इधर से निकलने वाले लोगों का कहना है कि पेड़ों की शाखाएं सड़क पर फैल गई हैं। रात बड़ा खतरनाक साबित हो सकता है। यदि पेड़ों की छंटाई नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...