सिद्धार्थ, दिसम्बर 7 -- पथरा बाजार। क्षेत्र के बनगवा गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से नाली का पानी सड़क में भरा रहता है। इसमें गिरकर राहगीर चोटहिल हो रहे हैं। र्माग पर ज्यादा दिनों से पानी एकत्र होने से सड़क में लगभग तीन फीट गहरा गड्ढा हो गया है। इसमें कई बाइक सवार गिरकर चोटहिल हो चुके हैं। क्षेत्र के शिवपूजन यादव, धर्मेन्द्र, बब्बू यादव, प्रमोद पांडेय, जितेंद्र, चंद्रप्रकाश, दिनेश आदि ने बताया कि गांव से निकलने वाला पानी सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क में हमेशा जलभराव रहता है। उन्होंने जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। मिठवल के बीडीओ सौरभ पांडेय ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। दिखवा कर काम कराऊंगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...