फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 9 -- शमसाबाद, संवाददाता। बारिश के बाद तराई क्षेत्र में सड़को की हालत बेहद खराब हो गयी है। समेचीपुर चितार की सड़कों का यह हाल है कि ग्रामीणों को पैदल भी निकलना मुश्किल पड़ रहा है। ग्राम पंचायत की ओर से जल निकासी को लेकर कोई बंदोबस्त नहीं कराया गया है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। समेचीपुर चितार गांव की कई गलियां बारिश से जलमग्न हो गयी हैं। इसका कारण है कि गांव में सड़कें तो बना दी गयी हैं। मगर पानी के निकास का बंदोबस्त नही किया गया है। कई गलियों के किनारे जो नालियां हैं वह भरी हैं और इसकी साफ सफाई भी महीनों से नहीं हुयी है। यही वजह है कि बारिश ने सड़कों की हालत खराब कर दी है। मुख्य सड़क पर काफी पानी भरा है। इधर से निक लने को लोग परेशान हो रह हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैकि बारिश के बाद सड़कों की हालत खराब हो गयी है। ग्राम पं...