बांका, दिसम्बर 10 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के बीजीखोरबा और जिलेबिया मोड़ के बीच बेलहर कटोरिया मुख्य मार्ग पर शाम छह बजे बाइक दुर्घटना में केंदुआ झरना का सुनील सोरेन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अंधेरे में बाइक सवार सुनील सोरेन जख्मी होकर सड़क पर एक तरफ बेसुध पड़ा था। तो दूसरी तरफ बाइक पड़ा था। उसी समय विधायक मनोज यादव का काफिला उस तरफ से गुजर रहा था। सड़क पर पड़े जख्मी को देख काफिला रुका। विधायक मनोज यादव उतरे और बेलहर अस्पताल फोन कर एंबुलेंस मंगाया और जख्मी को अस्पताल भिजवाया। जख्मी का बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...