सीतापुर, मार्च 28 -- सीतापुर। शहर के कैंची पुल के पास सड़क पर ही आवारा मवेशियों के झुंड बैठे रहते हैं। इससे राहगीरों को खासी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। रास्ते पर बैठे इन मवेशियों के अचानक दौड़ पड़ने से वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। आए दिन मवेशियों से वाहन टकराने की घटनाएं होती हैं। लोग कई बार में मवेशियों से टकरा कर घायल हुए हैं। लोगों ने निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...