बिजनौर, जनवरी 2 -- सड़क पर गुलदार देखे जाने से राहगीरों, ग्रामीणों और किसानों में दहशत व्याप्त है। क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। गुरुवार की देर शाम नांगल सराय आलम लिंक मार्ग पर एक गुलदार देखे जाने से राहगीरों की सांसे अटक गईं। काफी समय के लिए मार्ग बंद हो गया, राहगीर दूसरे मार्ग से अपने गतंव्य की ओर पहुंचने की कोशिश करने लगे। आसपास के किसानों और ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में गुलदार काफी समय से घूम रहा है। आय दिन यह मार्ग पर भी देखा जाता है, वहीं इस मार्ग से सैकड़ों छात्र छात्राएं देर सवेर पढ़ने के लिए आते जाते रहते हैं। जिस कारण लोगो में गुलदार की दहशत बनी है। कुछ वर्ष पूर्व गांव सराय आलम के एक किसान पर गन्ना छीलते समय गुलदार ने हमला कर दिया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। ग्...