चंदौली, फरवरी 28 -- नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर नहर के पास गुरुवार शाम कुण्डलिया के ग्राम प्रधान महेंद्र माही को सड़क किनारे एक पर्स मिला। जिसमें 20 हजार पांच सौ नकद थे। ग्राम प्रधान ने पर्स को सुरक्षित रखकर अलीनगर थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय को सौंप दिया। जांच के दौरान पता चला कि रुपए से भरा पर्स सरने गांव निवासी सदानंद तिवारी के पुत्र निशांत तिवारी की है। इसके बाद थानाध्यक्ष की उपस्थिति में पैसा भरा पर्स वापस किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...