बक्सर, जून 12 -- परेशानी चंदा गांव के मुख्य मार्ग पर गुरूवार की रात गिर गया था पेड़ ग्रामीणों की पहल के बाद देर शाम में आवागमन हुआ चालू फोटो संख्या 21 कैप्शन- शुक्रवार को चंदा गांव के मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़। चक्की, एक संवाददाता।

गिरा हुआ पेड़ यातायात पर असरप्रखंड क्षेत्र के चंदा गांव स्थित मुख्य मार्ग पर गुरुवार की रात एक पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गया। बीच सड़क पर पेड़ गिरने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर तक पेड़ सड़क पर ही पड़ा रहा।

स्थानीय लोगों की पहलग्रामीणों ने बताया कि चंदा गांव को जोड़ने वाली यह सड़क भाया भरियार, परसिया, हेमदापुर लीलाधरपुर व गायघाट होते हुए ब्रह्मपुर के पास सीधे तौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग-922 को जोड़ती है। सड़क पर पेड़ गिरने से राहगीरों व ग्रामीण...