फतेहपुर, मार्च 27 -- फतेहपुर, संवाददाता। विजयीपुर क्षेत्र में सड़क पर पड़ी गिट्टी हादसों का कारण बन रही है। गुरुवार शाम करीब आठ बजे दरियामऊ निवासी जयचंद्र मिहिवापुर से लौटते समय बरैची गांव के पास गिट्टी में फिसलकर घायल हो गए। इसी दौरान बिलारीमऊ निवासी रामचंद्र पासवान भी बरैची अपनी ससुराल जाते समय उसी स्थान पर गिरकर चोटिल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार दिन भर में आधा दर्जन से अधिक लोग गिट्टी के कारण हादसे का शिकार हुए। लगातार हो रही घटनाओं से नाराज ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया। उन्होंने सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब आधे घंटे बाद समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और सड़क पर पड़ी गिट्टी हटवाने की कार्रवाई कराई। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.