सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया, घायल हो रहे ग्रामीण
गंगापार, जून 4 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। सहसों ब्लॉक मुख्यालय स्थित थानापुर गांव को जोड़ने वाली सड़क पर विभागीय लापरवाही से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग से थानापुर गांव तक जाने वाली सड़क काफी समय से खस्ताहाल थी। हाल ही में ब्लॉक मुख्यालय तक सड़क का चौड़ीकरण एवं मरम्मतीकरण कराया गया, लेकिन उसके आगे लगभग एक किलोमीटर सड़क पर केवल गिट्टी डालकर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया।ग्रामीणों के अनुसार करीब तीन माह पूर्व सड़क पर गिट्टी बिछाई गई थी, लेकिन इसके बाद कार्य बंद हो गया। परिणामस्वरूप सड़क पर आवागमन कठिन हो गया है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क के कई हिस्सों में घुमाव होने के कारण वाहन चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.