अल्मोड़ा, मार्च 26 -- अल्मोड़ा। स्याल्दे ब्लॉक के दस गांवों को जोड़ने वाली वल्मरा-स्याल्दे-केदार सड़क बदहाल है। हालात यह हैं कि मार्ग में कई जगह सड़क जमीदोज हो गई है। इससे यहां चलने वाली एक मात्र बस का भी संचालन बंद कर दिया गया है। वल्मरा-स्याल्दे-केदार मोटर मार्ग से कई वाहन रोजना आवाजाही करते हैं। लेकिन सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल हो गई है। जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। इसके अलावा जमीदोज हो चुके सड़क किनारे भीषण हादसे को दावत दे रहे हैं। ऐसे में इस रूट पर चलने वाली एकमात्र कुमाऊं ऑनर्स यूनाइटेड लिमिटेड की बस का संचालन भी बंद कर दिया गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोग आए दिन सड़क को सुधारने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी शासन-प्रशासन में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रधान प्रतिनिधि गौरव कुमार, पूर्व ज्येष्ठ उप प्र...