बस्ती, जनवरी 6 -- बस्ती। हर्रैया थानाक्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। यह हादसा महुघाट रोडवेज हर्रैया के पास उस समय हुआ जब एक एम्बुलेंस अनियंत्रित हो गई। जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस चालक शिवप्रसाद शर्मा, निवासी बरगदवा, थाना कोतवाली, बस्ती से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान महुघाट रोडवेज के पास एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर कई वाहनों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े लोगों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बद्रीनाथ वर्मा, हिमांशु, शिवचंद और रामशंकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही हर्रैया पुलिस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। घायलों को स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी हर्रैया भेजा गया। जहां से शिवचंद की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया। अन्य घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा र...