जौनपुर, जून 3 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दिनोंदिन बदहाल होती जा रही है। क्षेत्र के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर ऑटो चालकों तथा निजी वाहन संचालकों द्वारा मनमाने ढंग से सड़क पर वाहन खड़े कर सवारियां भरने और उतारने के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इससे आम नागरिकों, राहगीरों, छात्रों, व्यापारियों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को मुगराबादशाहपुर तिराहे पर घंटों यातायात बाधित रहा। मुख्य चौराहे के जाम का नजारा उस समय बदला जब रेलवे फाटक बंद हो गया। सुबह सवा दस बजे से 12 बजे तक फाटक बन्द रहा। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण सेतु पर भारी वाहनों का बढ़ा दबाव, रोज घंटों जाम बीच में दो बार 15-15 मिनट के लिए खुला लेकिन लाइन में लगे और बेतरतीब खड़े व...