चंदौली, जून 8 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बालू लदे डंपर के चालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।रेवसा गांव स्थित रिंग रोड के पास एक ट्रक खराब होने के कारण नेशनल हाईवे किनारे खड़ा था। इसी दौरान चंदौली की ओर से रामनगर मंडी जा रहा बालू लदा डंपर अचानक खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर चालक मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी 44 वर्षीय हरिशंकर दुबे की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- डेहरी में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। चालक की मौत की ...