छपरा, अप्रैल 29 -- कोपा। राष्ट्रीय राज्य मार्ग एनएच 531 बसडीला गाँव के शिव मंदिर के समीप सड़क पर खड़े ट्रक में एकमा से छपरा की ओर जा रही स्कोर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी घायल एकमा थानाक्षेत्र के कबीरपार के बताए गए हैं। तीनों लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर इतनी भयावक थी कि ट्रक में स्कॉर्पियो घंटों तक फंसी रही।काफी मश्क्कत के बाद स्कार्पियो को निकाला गया। स्कॉर्पियो सवार सभी लोग छपरा की ओर जा रहे थे। आनन फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल छपरा भेजवाया गया। कोपा थानाध्य्क्ष संजीत कुमार ने सभी घायलों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा। यह भी पढ़ें- फाइल चारबीज वितरण 395 किसानों के बीच बीज वितरण तरैया। ई-किसान केंद्र पर प्रखंड के 395 किसानों के बीच खरीफ फसलों के बीज वितरित किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.