अल्मोड़ा, मार्च 9 -- गलई कंधार के पास सड़क किनारे क्रिकेट खेलते समय एक युवक बाइक से टकरा गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 के माध्मय से उसे सीएचसी बैजनाथ पहुंचाया गया। युवक को पांव फ्रेक्चर हुआ है। उसे जिला अस्पताल भेज दिया है। 108 के ईएमटी नितेश जौहरी ने बताया कि सोमवार की देर शाम उन्हें सूचना मिली की गलई कंधार में एक युवक घायल हो गया है। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे। सड़क किनारे अशोक कुमार घायलावस्था में पड़ा था। वह सड़क किनारे क्रिकेट खेलते समय एक बाइक से टकरा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...