हरिद्वार, फरवरी 22 -- ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर परिवहन विभाग ने रविवार को सख्ती दिखाई। इस दौरान 50 वाहनों का चालान किया गया। जबकि, 10 वाहन मौके पर सीज किए गए। सड़क सुरक्षा को लेकर रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व एआरटीओ नेहा झा ने किया। एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा भी इस अभियान से जुड़े। शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर जांच की गई। ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट ड्राइविंग और आवश्यक दस्तावेज न होने जैसे मामलों में कुल 50 चालान किए गए। गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 10 वाहनों को सीज किया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सख्त चेतावनी दी गई। अफसरों ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटना में कमी लाने के साथ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.