नई दिल्ली, जनवरी 22 -- सड़क पर बिखरा कूड़ा-कचरा और उसमें से बीन-बीनकर बचा-खुचा खाना खातीं दर्जनों गायें। जगह थी दिल्ली का वजीराबाद इलाका। तभी आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल वहां पहुंचती हैं। उनके साथ में कुछ अधिकारी भी होते हैं। इलाके में फैली गंदगी देखकर स्वाति मालिवाल गुस्से में अपना आपा खो देती हैं और अधिकारियों को फटकारने लगती हैं। आप सांसद ने कहा- "ये जो हालत है, अगर मुझे दोबारा ये हाल दिख गया, तो मैं सारी की सारी गायें पकड़कर आपके घर के बाहर बांधूंगी।"गंदगी देख स्वाति मालिवाल का पारा हुआ हाई आप सांसद ने अपने एक्स अकाउंट पर किए ट्वीट में एक वीडियो भी शेयर की, जिसमें हाईवे के दोनों तरफ फैली गंदगी को साफ तौर पर देखा जा सकता है। वीडियो में एक शख्स भागता हुआ दिखाई देता है, तभी स्वाति मालिवाल कहती हैं- वो देखो भाग रहा है।...