लखीमपुरखीरी, सितम्बर 24 -- पलियाकलां। तहसील पलिया की मझगई वन रेंज क्षेत्र में बुधवार रात सड़क पर एक साथ बाघिन और उसके तीन शावक दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। धर्मापुर से कोलवा फार्म जाने वाले मार्ग पर बाघों के सड़क पर घूमने का वीडियो कार सवार युवकों ने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग भी सक्रिय हो गया है। बुधवार रात करीब आठ बजे कोलवा फार्म निवासी काकू सिंह और गुरजीत सिंह कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिया के पास सड़क पर उन्हें तीन बाघ दिखाई दिए। कार सवारों ने वाहन रोककर मोबाइल से उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बाघ काफी देर तक सड़क पर बैठे रहे। उन्हें रास्ते से हटाने के लिए युवकों ने लगातार कार का हॉर्न बजाया। करीब पांच मिनट बाद बाघ सड़क से हटकर पास के गन्ने के खेत की ओर चले गए। सड़क पर बाघों...