सिद्धार्थ, मई 8 -- सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। सीओ यातायात सुजीत कुमार राय ने यातायात टीम के साथ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गुरुवार को शहर में सड़क पर उतर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उलंघन करने के आरोप में 115 वाहनों का चालान कर दिया। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।सीओ सुजीत राय व प्रभारी यातायात अमरेश कुमार ने टीम के साथ साड़ी तिराहा, पावर हॉउस तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा, पेट्रोल पंप तिराहा, सनई आदि स्थानों पर आम जन को जागरूक किया। साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध तीन व शराब पीकर वाहन चलाने में एक वाहन का चालान किया। यह भी पढ़ें- महम्मदपुर ओवरब्रिज के नीचे एसडीपीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान वहीं सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े बड़े वाहनों को जिनसे दुर्घटना की प्रबल संभावना व जाम की स्...