मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व अन्य सांसदों की गिरफ्तारी के खिलाफ बुधवार को शहर में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कांग्रेसियों ने दिन में विरोध मार्च के बाद शाम में मशाल जुलूस निकाला।दिन में तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूर्वी अरविंद कुमार मुकुल के नेतृत्व में निकाला गया विरोध मार्च सरैयागंज टावर पर पहुंचा। टावर चौक पर प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। वहीं, शाम छह बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष (पश्चिमी) कृपाशंकर शाही के नेतृत्व में कंपनीबाग स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से भारत माता नमन स्थल होते हुए सरैयागंज टावर तक मशाल जुलूस निकाला गया। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की...