उरई, मई 3 -- जालौन। संवाददाता जालौन के छिरिया चौकी के पास सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण के चलते आए दिन हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही में काफी वृद्धि हो गई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।इसी समस्या को लेकर अधिवक्ता भगवानदास तिवारी ने एसडीएम को एक शिकायती पत्र सौंपकर सड़क से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सड़क के किनारे अवैध रूप से किए गए कब्जों के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों पर अंकुश लगाया जा...