सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को पुलिस ने चेताया
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- पुलिस ने नए आरक्षियों के साथ फ्लैग मार्च किया गया। साथ ही पुलिस ने सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को भी चेतावनी दी। मितौली थाने को 56 ने आरक्षी मिले हैं। इसमें 45 पुरुष व 11 महिलाएं हैं। सीओ यादवेंद्र की अगुवाई में भ्रमण में निकले रंगरूट आरक्षियों को कस्बे की भौगोलिक स्थिति, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों की जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान सीओ यादवेंद्र और प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक ने बाजार क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी ने सड़क पर दुकान का सामान रखा या अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को यह भी निर्देश दिए कि दुकान के सामने सड़क पर बाइक या अन्य वाहन खड़े न करें। ऐसा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.