चंदौली, फरवरी 9 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पड़ाव से पीडीडीयू नगर होते हुए गोधना तक सिक्स और फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन जा रही है। वहीं पटरियों और सड़क पर अतिक्रमण करने और दुकान लगाने से लोगों का निकलना मुश्किल हो जा रहा है। सोमवार को भी सब्जी मंडी से लेकर जीटीआर ब्रिज और काली मंदिर के पास अतिक्रमण के चलते जाम लग गया। मौके पर पहुंचे यातायात प्रभारी एसपी यादव ने सहयोगियों के साथ अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी। कहा कि चेतावनी के बाद भी सड़क और पटरी पर अतिक्रमण हुआ तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.