सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को यातायात पुलिस ने दी चेतावनी
पलामू, जुलाई 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित और जाममुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यातायात प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में छहमुहान से कचहरी रोड स्थित बीज भंडार इलाके का निरीक्षण किया गया। सड़क किनारे दुकान और सामान लगाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि किसी भी हाल में सड़क पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्देशों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात प्रभारी ने दुकानदारों से अपनी दुकानों के सामने दोपहिया वाहन खड़ा नहीं होने देने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन यातायात को बाधित करते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.