भागलपुर, अप्रैल 23 -- भागलपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सड़क योजनाओं के त्वरित निष्पादन के लिए सप्लायर पैनल बनेगा। इसमें सामग्री, सेवाएं और टूल एंड प्लांट की आपूर्ति की व्यवस्था बनायी जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। अंचल कार्यालय की ओर से कोटेशन आमंत्रण सूचना जारी की गयी है। एजेंसियों के लिए 5 मई तक कोटेशन जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...