पटना, मार्च 2 -- पथ निर्माण सचिव पंकज कुमार पाल ने सड़क परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने को कहा है। सोमवार को मोकामा-मुंगेर ग्रीनफील्ड, सीवान-मशरख, बकरपुर-मानिकपुर और महेशखूंट-सहरसा-पूर्णिया सड़क परियोजना की समीक्षा की। मोकामा-मुंगेर ग्रीनफील्ड चार लेन सड़क 82.4 किलोमीटर लंबी है। इसकी अनुमानित लागत 4447 करोड़ है। यह परियोजना पटना के मोकामा से शुरू होकर लखीसराय, शेखपुरा एवं मुंगेर तक जाएगी। सचिव ने भूमि अधिग्रहण में आ रही बाधाओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया। सीवान-मशरख परियोजना सीवान में 44.5 किलोमीटर तो सारण में 5.6 किलोमीटर है। इसकी लागत लगभग 1399 करोड़ है। बकरपुर-मानिकपुर सड़क परियोजना की की लागत लगभग 1422 करोड़ है और इसकी लंबाई 38.81 किलोमीटर है। उन्होंने संबंधित जिलाधिकारी से बातकर भू-अर्जन में आ रही बाधाओं को दूर करने का निदेश ...