महोबा, अप्रैल 1 -- महोबा, संवाददाता। सड़क न होने से परेशान लोगों ने सदर विधायक से सड़क निर्माण करा समस्या के निस्तारण की मांग उठाई है। विधायक ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करा समस्या का समाधान कराने के लिए पत्र लिखा है। नगर के भटीपुरा वार्ड के एक हिस्सा में सड़क के लिए लोग लंबे समय से मांग उठा रहे है। पाठा पावर हाउस के पास नई बस्ती में सड़क न होने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को समस्या से जूझ रहे लोग सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी के पास पहुंचे। नाथुराम, राधा, उदित नारायण, अंजलि, हेमवती,खेतसिंह, मधुरा प्रसाद आदि ने कहा कि सड़क न होने से आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में घरों में गंदा पानी घुस जाता है। कीचड़ होने के कारण स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में परे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.