हाथरस, मई 29 -- हाथरस। हाथरस विकास खंड के ऐहन गांव में सड़क और पक्की नाली निर्माण की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। यह याचिका ऐहन निवासी अधिवक्ता दिनेश भारद्वाज ने दाखिल की है। यह मार्ग प्राचीन शिव मंदिर से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तक जाता है और लगभग 60 मीटर लंबा है। याचिका में कहा गया है कि बरसात के मौसम में यह मार्ग कीचड़ और जलभराव के कारण पूरी तरह से बाधित हो जाता है। इससे स्कूली बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार पिछले चार वर्षों से इस समस्या के संबंध में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार अवगत कराया जा रहा है। हालांकि अब तक इस दिशा में कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। अधिवक्ता दिनेश भारद्वाज ने जानकारी दी कि...