लखनऊ, फरवरी 17 -- लखनऊ। अयोध्या रोड से 400 मीटर दूरी पर नवाबों के शहर का हिस्सा स्माइलगंज सोतुआ मूलभूत सुविधाओं से अछूता हैं। यहां पर सोतेश्वर महादेव मंदिर है। इस मंदिर के आसपास लगभग 500 मीटर के दायरे में सभी सीवर लाइनें जाम हैं। चैम्बर से सीवर उफना रहा है। गंदा पानी सड़कों पर खुलेआम बह रहा है। नालियों कूड़े-कचरे से भरी हुई हैं, जिनकी वर्षों से सफाई नहीं कराई गई है। पूरे क्षेत्र गंदगी और बदूब से डूबा हुआ है। इंटरलॉकिंग उखड़ी हुई है। कदम कदम पर गड्ढे है। पैदल चलना दूभर हैं। नालियां नहीं होने घरों का गंदा पानी सड़क पर लगातार बह रहा हैं। साफ-सफाई होती नहीं है। नालियों से कूड़ा निकालकर छोड़ देते है। हम बात कर रहे नगर निगम जोन सात के अंतर्गत आने वाले स्माइलगंज इंदिरानगर वार्ड की। यहां पर बीते चार वर्षो से सीवर, नाली, सड़क और गंदगी की बड़ी समस्...