पलामू, जून 26 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बैदा से पाल्हे तक निर्माणाधीन सड़क का कालीकरण कार्य पिछले चार माह से अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क निर्माण कार्य बंद रहने से स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया है, जिसके बाद से निर्माण कार्य में कोई प्रगति नहीं हुई है। सड़क पर गिट्टी फैली रहने के कारण आवागमन में कठिनाई हो रही है। दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रभावित लोगों ने शीघ्र सड़क बनाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...