उरई, फरवरी 12 -- उरई। रामपुरा की जगम्मनपुर ग्राम पंचायत ने जनहित की अनदेखी कर सड़क पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। बुलडोजर की मदद से सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों को वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिली है। विकासखंड रामपुरा की ग्राम पंचायत जगम्मनपुर में पंचनद रोड से दलित बस्ती (वाल्मीकि, खटीक, कोरी और दोहरे मोहल्ला) की ओर जाने वाले मार्ग पर बनी सीसी सड़क पर अवैध कब्जों के कारण रास्ता लगातार संकरा होता जा रहा था। इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों नरेश, वीरेंद्र, सुरेश, मलखान आदि द्वारा ग्राम प्रधान से लगातार शिकायते की थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान प्रज्ञादीप गौतम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। ...