सड़क निर्माण में हो रही मनमानी, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग
महोबा, मई 30 -- अजनर, संवाददाता। सड़क निर्माण में मनमानी की शिकायत ग्रामीणों के द्वारा अधिकारियों से करते हुए जांच कराने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों को ताक में रखकर निर्माण कराया जा रहा है जिससे बनते ही सड़क जगह-जगह से दरकने लगी है। विकासखंड जैतपुर की पंचायत स्यावन में इन दिनों सड़क निर्माण का काम चल रहा है। सड़क न होने के कारण लोग लंबे समय से समस्या से जूझ रहे थे। अब सड़क निर्माण शुरु होने पर लोगों ने मानकविहीन निर्माण कराने की शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है। साइड सपोर्ट बनते ही जगह-जगह से टूटने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी सड़क निर्माण की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हो रहा है। लोगों ने सड़क निर्माण की जांच करा कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.