लखनऊ, जून 12 -- उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क अभिकरण की 56वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास सौरभ बाबू ने कामों की भौतिक तथा वित्तीय प्रगति की रिपोर्ट मांगी। प्रमुख सचिव ने बर्चुअल बैठक में निर्देश दिया कि ग्रामीण सड़कों के निर्माण में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- नव निर्मित सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, डीएम ने बैठाई जांचनिर्माण में गुणवत्ता उन्होंने कहा कि सभी लंबित तथा चालू परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में तय गुणवत्ता मानकों पर पूरा करें। निर्माण सामग्री की लैब टेस्टिंग कराएं, बजट का सही और पारदर्शी तरीके से इस्तेमाल करें। तय समय के भीतर काम पूरा न करने वाले ठेकेदारों, तथा अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमं...