महोबा, मार्च 22 -- महोबा, संवाददाता। सड़क निर्माण में मानकों को ताक में रखकर निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जांच कराने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि मानकों को ताक में रखकर सड़क का निर्माण कराया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सड़क की जांच कराने का आश्वासन दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम यातायात के लिए सड़क निर्माण के नाम पर मनमानी की जा रही है। कुलपहाड़ क्षेत्र के गांव ठठेवरा में जिला पंचायत के द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया है। ठठेवरा से रावतपुरा संपर्क मार्ग 33 लाख 59 हजार की लागत से कराया गया। मामना रोड से क्रशर तक भी जिला निधि से 24 लाख 21 हजार की लागत से सड़क का निर्माण कराया गया। निर्माण के बाद यह सड़कें जगह-जगत से टूटने लगी है। जिला निधि से इन सड़कों का निर्माण हुआ। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में मानकों...