आदित्यपुर, जून 17 -- गम्हरिया। कांड्रा में सड़क निर्माण में घोर अनियमितता से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमार्ग धर्मकांटा से नरेंद्र नगर तक बनाये गये पीसीसी सड़क को कांड्रा बस्ती में बीच में करीब दो मीटर छोड़ दिया गया है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्कूली बच्चों से भरा ऑटो जर्जर सड़क पर फंस गया। इससे बच्चों को काफी परेशानी हुई। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे ऑटो को बाहर निकाला गया। अधूरे सड़क को पूरा नहीं किये जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...