देहरादून, जून 2 -- देहरादून। देहरादून में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत एक मोटर मार्ग निर्माण में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने जांच की मांग उठाई है। पार्टी ने प्रेसवार्ता में आरोप कलगाया की सड़क परियोजना में करीब 16 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जबकि धरातल पर सड़क अधूरी और कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए विशेष भौतिक एवं वित्तीय ऑडिट कराने की मांग की। साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...